श्रीमद्भागवतमहापुराण आरती 

आरती अतिपावन पुराण की ।
धर्म-भक्ति-विज्ञान-खान की ॥
 
महापुराण भागवत निर्मल ।
शुक-मुख-विगलित निगम-कल्प-फल ॥
 
परमानन्द सुधा-रसमय कल ।
लीला-रति-रस रसनिधान की ॥
 
॥ आरती अतिपावन पुरान की ॥
 
कलिमथ-मथनि त्रिताप-निवारिणि ।
जन्म-मृत्यु भव-भयहारिणी ॥
 
सेवत सतत सकल सुखकारिणि ।
सुमहौषधि हरि-चरित गान की ॥
 
॥ आरती अतिपावन पुरान की ॥
 
विषय-विलास-विमोह विनाशिनि ।
विमल-विराग-विवेक विकासिनि ॥
 
भगवत्-तत्त्व-रहस्य-प्रकाशिनि ।
परम ज्योति परमात्मज्ञान की ॥
 
॥ आरती अतिपावन पुरान की ॥
 
परमहंस-मुनि-मन उल्लासिनि ।
रसिक-हृदय-रस-रासविलासिनि ॥
 
भुक्ति-मुक्ति-रति-प्रेम सुदासिनि ।
कथा अकिंचन प्रिय सुजान की ॥
 
॥ आरती अतिपावन पुरान की ॥
 
॥ इति श्रीमद्भागवतमहापुराण की आरती ॥
 
Aarti Shrimad Bhagwat Geeta श्रीमद्भागवतमहापुराण आरती


Leave a comment