जय काली कल्याणी कालिके, जय भद्रकाली। त्राहि-त्राहि महामाया, सब सुख करणी॥ जय काली कल्याणी कालिके॥
जय काली कल्याणी कालिके, जय भद्रकाली। त्राहि-त्राहि महामाया, सब सुख करणी॥
खप्पर खड्ग विराजित, कर में मुण्ड माला। श्मशान वासिनी अम्बे, काल हरण रूपा॥
रक्तबीज शुम्भ-निशुम्भ, दानव दल संहारे। देवों की विपदा हरणी, भक्तन हितकारे॥
लोचन तीन विशाल, जिह्वा लपलपावे। रूप विकराल मनोहर, सुर-मुनि सिर नावे॥
शिव जी के उर पर पग धर, लीला अद्भुत कीन्हा। क्षमा दया की मूरत, अभय वर दे दीन्हा॥
धूप-दीप-नैवेद्य, जो नर अर्पित लाए। रोग शोक सब मिट जावे, काल न निकट आए॥
महाकाली की आरती, जो जन निशदिन गावे। भक्ति मुक्ति पावे वो, परम पद को जावे॥
मंगल की सेवा सुन मेरी देवा, हाथ जोड़ तेरे द्वार खड़े। पान सुपारी ध्वजा नारियल, ले ज्वाला तेरी भेंट धरें॥
सुन जगदम्बे कर न विलम्बे, संतन के भंडार भरे। सन्तान प्रतिपाली सदा खुशहाली, जै काली कल्याण करे॥
बुद्धि विधाता तू जग माता, मेरा कारज सिद्ध करे। चरण कमल का लिया आसरा, शरण तुम्हारी आन पड़े॥
खड्ग खप्पर त्रिशूल हाथ लिये, रक्तबीज को भस्म करे। शुम्भ-निशुम्भ को क्षण में मारे, महिषासुर को पकड़ दले॥
सिंह पीठ पर चढ़ी भवानी, अटल भवन में राज्य करे। ब्रह्मा वेद पढ़ें तेरे द्वारे, शिव शंकर हरि ध्यान धरे॥
जय जननी जय मातु भवानी, अटल भवन में राज्य करे। सन्तन प्रतिपाली सदा खुशहाली, मैया जै काली कल्याण करे॥
जय काली कल्याणी कालिके, जय भद्रकाली। त्राहि-त्राहि महामाया, सब सुख करणी॥ जय काली कल्याणी कालिके॥