महाभारत में श्रीकृष्ण ने बताया था कलियुग का हाल

महाभारत के समय पांचों पाण्डवों ने भगवान श्रीकृष्ण से कलियुग के बारे बारे में विस्तार से पुछा कि कलियुग में मनुष्य कैसा होगा, उसके व्यवहार कैसे होंगे और उसे मोक्ष कैसे प्राप्त होगा।

इन्ही प्रश्नों का उत्तर देने के लिए भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं- “तुम पांचों भाई वन में जाओ और वह कुछ भी दिखे वह आकर मुझे बताओ। मैं तुम्हें उसके बारे में बताऊंगा।

” पांचों भाई वन में गए। युधिष्ठिर महाराज ने देखा कि किसी हाथी की दो सूंड है। यह देखकर उन्हें बहुत हैरानी हुई|

अर्जुन दूसरी दिशा में गए। वहां उन्होंने पक्षी देखा, जिसके पंखों पर वेद की रचनाये लिखी हुई हैं पर वह पक्षी मुर्दे का मांस खा रहा है यह भी आश्चर्य है।

भीम ने तीसरा आश्चर्य देखा कि गाय ने बछड़े को जन्म दिया है और बछड़े को इतना चाट रही है कि बछड़ा लहुलुहान हो जाता है।

सहदेव ने चौथा आश्चर्य देखा कि छः सात कुएं हैं और आसपास के कुओं में पानी है किंतु बीच का कुआं खाली है। बीच का कुआं गहरा है फिर भी पानी नहीं है।

पांचवे भाई नकुल ने भी एक अदभुत दृश्य देखा कि एक पहाड़ के ऊपर से एक बड़ी शिला लुढ़कती-लुढ़कती आती है और कितने ही वृक्षों से टकराई पर उन वृक्षों के तने उसे रोक न सके। कितनी शिलाओं के साथ टकराई पर वह रुक न सकीं।

अंत में एक अत्यंत छोटे पौधे का स्पर्श होते ही वह स्थिर हो गई। पांचों भाईयों के आश्चर्यों का कोई पार नहीं रहा।

शाम को वे श्रीकृष्ण के पास गए और अपने अलग-अलग दृश्यों का वर्णन किया।

युधिष्ठिर कहते हैं- “मैंने दो सूंडवाला हाथी देखा तो मेरे आश्चर्य का कोई पार न रहा।”

तब श्री कृष्ण ने कहा कि- “कलियुग में ऐसे लोगों का राज्य होगा जो दोनों ओर से शोषण करेंगे। बोलेंगे कुछ और करेंगे कुछ। ऐसे लोगों का राज्य होगा। इससे तुम पहले राज्य कर लो।”

अर्जुन ने देखा कि पक्षी के पंखों पर वेद की ऋचाएं लिखी हुई हैं और पक्षी मुर्दे का मांस खा रहा है।

इसी प्रकार कलियुग में ऐसे लोग रहेंगे जो बड़े- बड़े पंडित और विद्वान कहलाएंगे किंतु वे यही देखते रहेंगे कि कौन-सा मनुष्य मरे और हमारे नाम पर संपत्ति कर जाए।

“संस्था” के व्यक्ति विचारेंगे कि कौन सा मनुष्य मरे और संस्था हमारे नाम से हो जाए। हर जाति धर्म के प्रमुख पद पर बैठे विचार करेंगे कि कब किसका श्राद्ध है।चाहे कितने भी बड़े लोग होंगे किंतु उनकी दृष्टि तो धन के ऊपर ही रहेगी।

भीम ने तीसरा आश्चर्य देखा कि गाय अपने बछड़े को इतना चाटती है बछड़ा लहुलुहान हो जाता है।

कलियुग का आदमी शिशुपाल हो जाएगा।

बच्चो के लिए इतनी ममता करेगा कि उन्हें अपने विकास का अवसर ही नहीं मिलेगा। “किसी का बेटा घर छोड़कर साधु बनेगा तो हजारों व्यक्ति दर्शन करेंगे।

किंतु यदि अपना बेटा साधु बनता होगा तो रोयेंगे कि मेरे बेटे का क्या होगा ?”

इतनी सारी ममता होगी कि उसे मोहमाया और परिवार में ही बांधकर रखेंगे और उसका जीवन वहीं खत्म हो जाएगा। अंत में बेचारा अनाथ होकर मरेगा।

वास्तव में लड़के तुम्हारे नहीं हैं, वे तो बहुओं की अमानत हैं, लड़कियां जमाइयों की अमानत हैं और तुम्हारा यह शरीर मृत्यु की अमानत है। तुम्हारी आत्मा-परमात्मा की अमानत है।

सहदेव ने चौथा आश्चर्य यह देखा कि पांच सात भरे कुओं के बीच का कुआं एक दम खाली।

कलियुग में धनाढ्य लोग लड़के-लड़की के विवाह में, मकान के उत्सव में, छोटे-बड़े उत्सवों में तो लाखों रूपए खर्च कर देंगे परंतु पड़ोस में ही यदि कोई भूखा प्यासा होगा|

तो यह नहीं देखेंगे कि उसका पेट भरा है या नहीं। दूसरी और जश्न,मौज-मस्ती में, शराब, फैशन में पैसे उड़ाएंगे।

किंतु किसी के दो आंसू पोंछने में उनकी रूचि न होगी और जिनकी रूचि होगी उन पर कलियुग का प्रभाव नहीं होगा, उन पर भगवान का प्रभाव होगा।

पांचवा आश्चर्य यह था कि एक बड़ी चट्टान पहाड़ पर से लुढ़की, वृक्षों के तने और चट्टाने उसे रोक न पाए किंतु एक छोटे से पौधे से टकराते ही वह चट्टान रूक गई।

कलियुग में मानव का मन नीचे गिरेगा, उसका जीवन पतित होगा। यह पतित जीवन धन की शिलाओं से नहीं रूकेगा न ही सत्ता के वृक्षों से रूकेगा।

किंतु हरिनाम के एक छोटे से पौधे से, हरि कीर्तन के एक छोटे से पौधे से मनुष्य जीवन का पतन होना रूक जाएगा।

कलियुग में ईश्वर का नाम ही काम आएगा और जो मनुष्य सच्चा और गरीब होगा उसके साथ कोई नहीं होगा और वही जो मनुष्य अमीर और बुरा होगा उसका साथ सब होंगे|

लेकिन सच्चे व्यक्ति के साथ हमेशा ईश्वर देंगे|

महाभारत में श्रीकृष्ण ने बताया था कलियुग का हाल
महाभारत में श्रीकृष्ण ने बताया था कलियुग का हाल