माँ बगलामुखी की कृपा और समस्त अभीष्ट सिद्धियों की प्राप्ति हेतु प्रामाणिक बगलामुखी स्तुति।
स्वर्ण सिंहासन पर विराजमान, तीन नेत्रों वाली, पीले वस्त्रों से सुशोभित, स्वर्ण कांति, चंद्र मुकुट और चंपा की माला धारण करने वाली, हाथ में मुद्गर और पाश से शत्रु की जिह्वा खींचने वाली, तीनों लोकों को स्तम्भित करने वाली माँ बगलामुखी का ध्यान करता हूँ।
एक हाथ से शत्रु की जिह्वा पकड़कर दूसरे हाथ से प्रहार करने वाली, अग्नि सदृश तेजस्वी पीतांबर धारण कर भक्तों को समस्त युद्धों और मुकदमों में विजय प्रदान करने वाली देवी को नमन है।
शास्त्रार्थ, विवाद, संकट, युद्ध, भय, राजदरबार या न्यायालय में जो साधक एकाग्रचित्त होकर माँ बगलामुखी का स्मरण करता है, उसके शत्रुओं की मति कुंठित हो जाती है और समस्त दोष नष्ट हो जाते हैं।
पीत वस्त्र, पीली माला और स्वर्ण-पीत आभूषणों से सुसज्जित, पीले कनेर आदि पुष्पों से पूजित, पीतवर्णा माता बगलामुखी की मैं अनन्य भक्ति से वंदना करता हूँ।
हे माता बगलामुखी! समस्त कुटिल व दुष्ट शत्रुओं की वाणी, मुख और गति को स्तम्भित कर दीजिए, उनकी दुर्मति का शमन कीजिए। ॐ ह्रीं स्वाहा।
शत्रुओं की वाणी व क्रिया का स्तम्भन, मुकदमों में विजय और षड्यंत्रों का समूल नाश।
प्रतिदिन प्रातः अपनी राशि का सटीक दैनिक राशिफल, आज का शुभ चौघड़िया व राहुकाल समय की सूचना सीधे अपने कंप्यूटर पर प्राप्त करें।