माँ भुवनेश्वरी की कृपा और समस्त अभीष्ट सिद्धियों की प्राप्ति हेतु प्रामाणिक भुवनेश्वरी स्तुति।
उदीयमान सूर्य के समान कान्तिमान, मस्तक पर चन्द्रमा का मुकुट धारण किए, तीन नेत्रों वाली, मन्द-मन्द मुस्कुराती हुई, अपने चार हाथों में वर, अंकुश, पाश और अभय मुद्रा धारण करने वाली भुवनेश्वरी देवी का मैं भजन करता हूँ।
संसार-चक्र की रचना में निपुण, ब्रह्मादि देवताओं के मुकुटों से पूजित चरणपीठ वाली, समस्त लोकों को सुख देने वाली तथा भगवान शिव सहित भुवनेश्वरी की मैं वन्दना करता हूँ।
'ह्रीं' बीजमन्त्र में निवास करने वाली, परम मनोहर कान्ति वाली, शरणागतों को साम्राज्य सिद्धि देने वाली, कलियुग के पापों का नाश करने वाली और त्रिभुवन की रक्षा में तत्पर श्रीमाता को मैं प्रणाम करता हूँ।
पचास मातृका अक्षरों की मूर्ति, त्रिनेत्रा, सौन्दर्य के सागर, करुणा की तरंगों वाली तथा सृष्टि, स्थिति और प्रलय की शक्तिरूपा भुवनेश्वरी का मैं भजन करता हूँ।
हे भुवनेश्वरी! हे महामाये! समस्त ऐश्वर्य प्रदान करने वाली देवी! मुझे समस्त पापों से बचाइए और मुझे परम गति (मोक्ष) प्रदान कीजिए।
संसार में समस्त भौतिक सुख, ऐश्वर्य, पद-प्रतिष्ठा और मोक्ष की प्राप्ति।
प्रतिदिन प्रातः अपनी राशि का सटीक दैनिक राशिफल, आज का शुभ चौघड़िया व राहुकाल समय की सूचना सीधे अपने कंप्यूटर पर प्राप्त करें।