Surya Grahan 2023 सूर्य ग्रहण क्यों लगता है

क्या आप जानते है सूर्य ग्रहण क्यों लगता है जब पृथ्वी और सूर्य के बीच चन्द्रमा आ जाता है तो सूर्य ग्रहण होता है ऐसी स्तिथि में सूर्य का प्रकाश चन्द्रमा के कारण ढक जाता है और पृथ्वी पर नहीं पहुँच पाता है जब पृथ्वी,सूर्य और चन्द्रमा तीनो ही एक जगह आ जाते है तो वह पूर्ण सूर्य ग्रहण कहलाता है

सूर्य ग्रहण की पौराणिक कथा

हिन्दू मान्यता के अनुसार सूर्य और चंद्र ग्रहण का कारण राहु और केतु को माना गया है पौराणिक कथा के अनुसार समुन्द्र मंथन के बाद जब अमृत को लेकर देवताओ और असुरो में विवाद हुआ तो भगवान विष्णु ने मोहिनी का रूप धारण किया।

भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप से असुरो को अपने मोह जाल में फंसाकर देवताओ से अलग बिठाया और एक एक कर अमृत पान करवाने लगे मोहिनी रूप में भगवान विष्णु देवताओ को अमृत का पान करवा रहे थे लेकिन असुरो को उन्होंने अपनी माया से कोई और ही पेह पदार्थ पिलांना शुरू कर दिया।

भानु नाम का असुर यह बात समझ बैठा और वह देवताओं का रूप बदल कर देवताओ की कतार के बीच जा बैठा। मोहिनी अभी राहु को अमृत पीला ही रही थी की सूर्य देव और चंद्र देव ने उसे पहचान लिया यह देख विष्णु भगवान ने सुदर्शन चक्र से राहु के सर उसके धड़ से अलग कर दिया परन्तु राहु अमृत पी चूका था। इसलिए उसकी मृत्यु नही हो सकती थी।

कथा के अनुसार उसके सर वाला भाग राहु और धड़ वाला भाग केतु के नाम से जाना गया अब सूर्य और चंद्र ने राहु को अमृत पीते हुए पहचान लिया था इसलिए राहु दोनों को अपना दुश्मन मानता है और ग्रहण के समय उन्हें ग्रास लेता है इस वजह से चंद्र और सूर्य ग्रहण लगते है !

सूर्य ग्रहण के समय क्या नहीं करना चाहिए?

  • सूर्य ग्रहण से पहले और बाद में स्नान करें
  • सूर्य ग्रहण के समय कोई भी शुभ काम नहीं करना चाहिए
  • सूर्य ग्रहण के समय भोजन नहीं करना चाहिए
  • सूर्य ग्रहण के समय गर्भवती स्त्री को कुछ भी काटना या छीलना नहीं चाहिए
  • ग्रहण के समय भोजन नहीं पकाना चाहिए
  • सूर्य ग्रहण के समय सूर्य देव की आराधना करनी चाहिए ,सूर्य ग्रहण के समय आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
  • सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद ताजा भोजन बनाये

यह भी जरूर पढ़े:-


FAQ’S

  1. <strong>सूर्य ग्रहण कब है?</strong>

    सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल दिन गुरुवार सुबह 7 बजकर 4 मिनट पर लगेगा और 12 बजकर 29 मिनट तक है

  2. <strong>सूर्य ग्रहण में मंदिर क्यों बंद रखते है?</strong>

    ग्रहण में मंदिर इसलिए बंद रखते है की ग्रहण की नकरात्मक ऊर्जा से बचा जा सके