ॐ जय जगदानन्दी, मैया जय आनन्दकन्दी। ब्रह्महरिहर शंकर, रेवा शिव हरिकी॥ ॐ जय जगदानन्दी॥
ॐ जय जगदानन्दी, मैया जय आनन्दकन्दी। ब्रह्महरिहर शंकर, रेवा शिव हरिकी॥
देवी नारद शारद, तुम वरदायक हो। अमरकण्टक उपजी, जन-जन तारक हो॥
कंचन थार कपूर, बाती धृत साजी। आरती करत जनार्दन, सुर-मुनि मन राजी॥
धूप-दीप-नैवेद्य, पुष्प माल सोहे। दर्शन करत पावन, सब संकट मोहे॥
शिव सुता पावन गंगा, सम कलिकाल तरे। नाम स्मरण मात्र से, भवसागर उतरे॥
ॐकारेश्वर मण्डलेश्वर, तीरथ पावन धाम। दर्शन कर सब पावे, अविचल पद निष्काम॥
जो कोई आरती गावे, रेवा तट आवे। मनवांछित फल पावे, शिवपुर को जावे॥
ॐ जय जगदानन्दी, मैया जय आनन्दकन्दी। ब्रह्महरिहर शंकर, रेवा शिव हरिकी॥
ॐ जय जगदानन्दी, मैया जय आनन्दकन्दी। ब्रह्महरिहर शंकर, रेवा शिव हरिकी॥ ॐ जय जगदानन्दी॥