वैष्णो देवी मंदिर

पहाड़ी की चोटी पर स्थित यह मंदिर भारत के प्रसिद्ध हिंदू मंदिरों में से एक है। शक्ति को समर्पित यह मंदिर देश का दूसरा सबसे प्रसिद्ध मंदिर है। प्रतिवर्ष करीब 10-12 लाख श्रद्धालु यहाँ दर्शन के लिये आते हैं।

  अक्षरधाम मंदिर 

नई दिल्ली में स्थित स्वामीनारायण अक्षरधाम जो 10,000 वर्ष पुरानी भारतीय संस्कृति के प्रतीक को बहुत विस्मयकारी, सुंदर, बुद्धिमत्तापूर्ण और सुखद रूप से प्रस्तुत करता है। यह भारतीय शिल्पकला, परंपराओं और प्राचीन आध्यात्मिक संदेशों के तत्वों को शानदार ढंग से दिखाता है।

सोमनाथ मंदिर को भगवान शिव के प्रथम ज्योतिर्लिंग के रूप में सम्मानित किया गया है। ऐसा माना जाता है भगवान शिव के अभिशाप से मुक्त होने के बाद चंद्रदेव ने इस मंदिर का निर्माण किया था।

केदारनाथ मंदिर 

इस ज्योतिर्लिंग की स्थापना का इतिहास संक्षेप में यह है कि हिमालय के केदार शृंग पर भगवान विष्णु के अवतार महातपस्वी नर और नारायण ऋषि तपस्या करते थे। उनकी आराधना से प्रसन्न होकर भगवान शंकर प्रकट हुए और उनके प्रार्थनानुसार ज्योतिर्लिंग के रूप में सदा वास करने का वर प्रदान किया।

काशी विश्वनाथ मंदिर

भगवान शिव के नाम से प्रसिद्ध यह मंदिर भारत के सबसे पवित्र मंदिरों में से एक है। 1780 में अहिल्याबाई द्वारा इस मंदिर का निर्माण किया गया था। पवित्र गंगा नदी में स्नान द्वारा पापों से मुक्ति मिल जाने का विश्वास रखने वाले लोगों के लिये यह मंदिर अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।

कामख्या देवी मंदिर

कामख्या देवी के नाम से जाना जाने वाला यह मंदिर, 51 शक्ति पीठों में से सबसे पुराना मंदिर है। तांत्रिक उपासकों के लिए सबसे महत्वपूर्ण तीर्थ है। कामख्या देवी को सभी इच्छाओं की प्राप्ति की आस्था रखने वाले, पूजा के रूप में देवी पर बकरियों की बलि चढ़ाते हैं।

माता ज्वाला

ज्वाला देवी मंदिर को खोजने का श्रेय पांडवो को जाता है। उन्हीं के द्वारा इस पवित्र धार्मिक स्थल की खोज हुई थी। इस स्थल पर माता सती की जीभ गिरी थी। इस मंदिर में माता के दर्शन ज्योति रूप में होते है।

सिद्धिविनायक मंदिर

मुंबई का सिद्धिविनायक मंदिर भगवान गणेश का एक प्रमुख मंदिर है, इसका निर्माण 1801 में किया गया था। मंदिर परिसर की आंतरिक छत सोने की तथा लकड़ी के दरवाजे अष्टविनायक की छवियों को तराश कर बनाये गये हैं।

रामनाथस्वामी मंदिर (रामेश्वरम)

दक्षिण भारत के सबसे लोकप्रिय मंदिरों में से एक, रामनाथस्वामी मंदिर भगवान शिव का निवास माना जाता है। यह देश में भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। इस मंदिर के गर्भगृह में एक सीता देवी द्वारा निर्मित और एक भगवान हनुमान द्वारा निर्मित, दो शिवलिंग हैं।

वेंकटेश्वर तिरुपति बालाजी 

वेंकटेश्वर तिरुपति बालाजी 

तिरुपति बालाजी मंदिर भारत के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है, यहाँ पर प्रतिवर्ष लगभग 40 मिलियन आगंतुक आते हैं। यह देश का दूसरा सबसे धनी मंदिर भी है। इसका निर्माण कृष्णदेव राय के शासन काल में किया गया था। विशेष अवसरों पर, मंदिर में लगभग 5 लाख तीर्थयात्री आते हैं।