श्री राधा रानी की कृपा और समस्त अभीष्ट सिद्धियों की प्राप्ति हेतु प्रामाणिक राधा स्तुति।
तपे हुए सुवर्ण के समान गौर वर्ण वाली, वृन्दावन की अधीश्वरी, वृषभानु की दुलारी कन्या और भगवान श्रीहरि की परम प्रेयसी हे श्रीराधे! मैं आपको प्रणाम करता हूँ।
श्रीकृष्ण की प्राणवल्लभा, जगत की माता, महाभाव की साक्षात मूर्ति और नित्य आनंदमयी हे राधिके! मुझ पर कृपा कर शुद्ध प्रेमभक्ति प्रदान कीजिए।
रासलीला की स्वामिनी, परम सुन्दरी, रासमंडल को सुशोभित करने वाली तथा गोलोक में वास करने वाली हे देवी श्रीराधे! सदा मेरी रक्षा करें।
आपके बिना वैकुण्ठनाथ भगवान श्रीकृष्ण भी आनंद का अनुभव नहीं करते; मेरा मन सदा आपके युगल चरणकमलों की सेवा में लीन रहे।
श्रीकृष्ण के आधे अंग को धारण करने वाली श्रीराधा को बारंबार नमन है; वृन्दावन की महारानी और कल्याणमयी देवी को बार-बार नमस्कार है।
भगवान श्री कृष्ण के चरणों में अनन्य प्रेम, मन की शांति और दांपत्य में माधुर्य की प्राप्ति।
प्रतिदिन प्रातः अपनी राशि का सटीक दैनिक राशिफल, आज का शुभ चौघड़िया व राहुकाल समय की सूचना सीधे अपने कंप्यूटर पर प्राप्त करें।