आरती श्री रामायण जी की, कीरति कलित ललित सिय-पी की॥
गावत ब्रह्मादिक मुनि नारद, बालमीक विग्यान बिसारद। शुक सनकादिक सेष अरु सारद, बरनि पवनसुत कीरति नीकी॥ आरती श्री रामायण जी की...॥
गावत संतत संभु भवानी, अरु घटसंभव मुनि बिग्यानी। ब्यास आदि कबिबर्ज बखानी, कागभुसुंडि गरुड़ के ही की॥ आरती श्री रामायण जी की...॥
चारिउ बेद पुरान उपनिषद, छहो सास्त्र सब ग्रंथन को मद। मुनि जन धन संतन को सरबस, सार अंस संमत सबही की॥ आरती श्री रामायण जी की...॥
कलिमल हरनि बिषय रस फीकी, सुभग सिंगार मुक्ति जुबती की। दलन रोग भव मूरि अमी की, तात मात सब बिधि तुलसी की॥ आरती श्री रामायण जी की...॥
आरती श्री रामायण जी की, कीरति कलित ललित सिय-पी की॥