baba balaknath ji ki aarti

Photo of author

By Bhakti Ki Shakti

ॐ जय कलाधारी हरे, स्वामी जय पौणाहारी हरे,
भक्त जनों की नैया, दास जनों की नैया,
भव से पार करे, ॐ जय कलाधारी हरे ॥

बालक उमर सुहानी,नाम बालक नाथा,
अमर हुए शंकर से,सुन के अमर गाथा ।
ॐ जय कलाधारी हरे ॥

शीश पे बाल सुनैहरी,गले रुद्राक्षी माला,
हाथ में झोली चिमटा,आसन मृगशाला ।
ॐ जय कलाधारी हरे ॥

सुंदर सेली सिंगी,वैरागन सोहे,
गऊ पालक रखवालक,भगतन मन मोहे ।
ॐ जय कलाधारी हरे ॥

अंग भभूत रमाई,मूर्ति प्रभु रंगी,
भय भज्जन दुःख नाशक,भरथरी के संगी ।
ॐ जय कलाधारी हरे ॥

रोट चढ़त रविवार को,फल, फूल मिश्री मेवा,
धुप दीप कुदनुं से,आनंद सिद्ध देवा ।
ॐ जय कलाधारी हरे ॥

भक्तन हित अवतार लियो,प्रभु देख के कल्लू काला,
दुष्ट दमन शत्रुहन,सबके प्रतिपाला ।
ॐ जय कलाधारी हरे ॥

श्री बालक नाथ जी की आरती,जो कोई नित गावे,
कहते है सेवक तेरे,मन वाच्छित फल पावे ।
ॐ जय कलाधारी हरे ॥

ॐ जय कलाधारी हरे,स्वामी जय पौणाहारी हरे,
भक्त जनों की नैया,भव से पार करे,
ॐ जय कलाधारी हरे ॥

Leave a Comment