श्रीरामचरित मानस के शक्तिशाली सिद्धि मंत्र

श्रीरामचरितमानस में नवरात्रों के लिए कुछ ऐसे मंत्र दिए गए हैं। जिनका विश्वास तथा निष्ठा के साथ जप करने से माता भगवती न केवल प्रसन्न होती है, बल्कि हमारी मनोकामना भी पूरी करती है।

जीवन में हर इंसान के सामने कोई न कोई ऐसी विपत्ति का समय आ जाता है, जिससे पार पाने में वह खुद को असमर्थ और असहाय पाता है। ऐसे में सिर्फ एक ही आसरा बचता है अपने गुरु या भगवान का नाम सुमरिन करना, जिससे उस बिप्पति के समय बड़ा संकट छोटा बन जाता है ।

इसके अलावा रामचरितमानस में कई ऐसे मंत्र हैं, जो इंसान को किसी भी संकट के समय जपने से संकट से छुटकारा दिलाने में मददगार साबित होते हैं। अगर आपको भी किसी तरह का संकट या चिंता सता रही है, तो आप रामचरित मानस मंत्र का सहारा ले सकते हैं।

वैसे तो श्रीरामचरितमानस की हर चौपाई अपने आप में मंत्र जैसा प्रभाव रखती है, पर कुछ चौपाइयों का मंत्र के रूप में प्रयोग प्रचलित है, जो आपको संकट से निकलने में मदद करती हैं। इन मन्त्रों के सहयोग से आप अपनी मनोकामना को भी पूरी करते हैं।

रामचरितमानस की कुछ चौपाइयों के बारे में, जो एकदम सरल एवं बेहद प्रभावकारी हैं। जीवन में किसी भी तरह की परेशानी में आप इसका जाप कर सकते हैं।

देविपूजि पद कमल तुम्हारे
सुरनर म‍ुनि सब होहि सुखारे।

मोर मनोरथ मानहुं नीके
बसहु सदा उरपुर सबही के।

जय गजबदन षडानन माता
जगत जननि दामिनी ढु‍ति गाता।

अजा, अनादि शक्ति अविनाशिनी सदा शंभु अरघंग निवासिनी
जगसंभव पालन कारिनी निज इच्छा लीला वपु धारिणी।

उद्भव स्थित‍ि संहार कारिणिम क्लेश
हारिणिम सर्वश्रे यस्करीसीतां, न तोऽहंरामवल्ले भाम।

श्रीरामचरित मानस के शक्तिशाली सिद्धि मंत्र
श्रीरामचरित मानस के शक्तिशाली सिद्धि मंत्र