सावन के महीने में भगवान शिव की कृपा पाने के 10 मंत्र

श्रावण महीना हिंदू पंचांग का छठा या सांतवा महीना होता है। यह महीना आम तौर पर जुलाई और अगस्त महीनों में आता है।

इस महीने में, भारत ,नेपाल और कई अन्य देशों में हिंदू विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक अनुष्ठान करते हैं। इस महीने में सबसे लोकप्रिय रीति-रिवाजों में से एक है भगवान शिव की पूजा। कांवड़ यात्रा और अमरनाथ यात्रा का प्रारम्भ भी इसी महीने में होती है। भक्त अक्सर शिव मंदिरों में जाते हैं, प्रार्थना करते हैं, और उनकी कृपा के लिए अनुष्ठान करते हैं।

सावन का महीना बारिश के मौसम से भी जुड़ा होता है, और यह फसलों के लिए बहुत जरूरी वर्षा लाता है, इसलिए किसानों के लिए इसका विशेष महत्व होता है।

संपूर्ण रूप से, “सावन का महीना” भक्ति, आध्यात्मिकता और प्रकृति की देवी की महिमा का जश्न मनाने का समय होता है।

सावन के महीने में भगवान शिव की कृपा पाने के लिए इन 10 मंत्रों का जाप कीजिये।

  1. घर में सुख और आनंद की प्राप्ति के लिए भगवान शिव के अघोर मंत्र का दिन में 11 बार जाप करना चाहिए। मंत्र है: – ‘ऊँ अघोरेभ्यो अथघोरेभ्यो, घोर घोर तरेभ्यः। सर्वेभ्यो सर्व शर्वेभ्यो, नमस्ते अस्तु रूद्ररूपेभ्यः’।।
  2. परीक्षा में सफलता पाने के लिए इस शिव मंत्र का प्रतिदिन 51 बार जाप करना चाहिए। मंत्र है- ‘ऊँ शं शंकराय भवोद्भवाय शं ऊँ नमः’
  3. विवाह और रिशतों में मधुरता लाने के लिए आपको इस भगवान शिव मंत्र का प्रतिदिन 108 बार जाप करना चाहिए। मंत्र है ‘ऊँ शिवाय नमः
  4. व्यापार को ऊंचाइयों पर बुलंदियों पर ले जाने के लिए आपको सावन के महीने में प्रतिदिन 16 बार भगवान शिव के इस मंत्र का जाप करना चाहिए। मंत्र है – ‘ऊँ शं शिवाय शं ऊँ नमः’
  5. नौकरी में तरक्की पाने के लिए आपको सावन के महीने में भगवान शंकर के इस मंत्र का प्रतिदिन 21 बार जाप करना चाहिए और हर सोमवार भगवान शिव का व्रत रखना चाहिए : मंत्र है : ‘नमामिशमीशान निर्वाण रूपं विभुं व्यापकं ब्रह्म वेद स्वरूपं’।।
  6. स्वास्थ्य को बनाए रखने या दीर्घकालिक स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान के लिए सावन माह में भगवान शिव के त्र्यंबक मंत्र का प्रतिदिन 31 बार जाप करना चाहिए। मंत्र है‘ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥’
  7. आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आपको सावन के महीने में नियमित रूप से इस शिव मंत्र का 51 बार जाप करना चाहिए। मंत्र है ‘ऊँ शं भवोद्भवाय शं ऊँ नमः’।।
  8. मनचाहा वर-वधू पाने के लिए सावन के महीने में इस शिव मंत्र का प्रतिदिन 11 बार जाप करना चाहिए। मंत्र है ‘निजं निर्गुणं निर्विकल्पं निरीहं। चिदाकाश माकाश वासं भजेऽहं’।।
  9. शिक्षा के क्षेत्र में सफलता पाने के लिए आपको सावन के महीने में इस शिव मंत्र का प्रतिदिन 111 बार जाप करना चाहिए। यह मंत्र है – ‘ऊँ शं विश्वरूपाय अनादि अनामय शं ऊँ’
  10. दरिद्रता का नाश करने के लिए या क़र्ज़ मुक्ति के लिए सावन के महीने में भगवान शंकर के इस मंत्र का प्रतिदिन 21 बार जाप करना चाहिए। यह मंत्र है ‘ऊँ क्लीं क्लीं क्लीं वृषभारूढ़ाय वामांगे गौरी कृताय क्लीं क्लीं क्लीं ऊँ नमः शिवाय’।।
भगवान शिव की कृपा पाने के 10 मंत्र
भगवान शिव की कृपा पाने के 10 मंत्र