भगवद गीता अध्याय 6 : ध्यानयोग

श्रीभगवानुवाच
अनाश्रितः कर्मफलं कार्यं कर्म करोति यः |
स संन्यासी च योगी च न निरग्निर्न चाक्रियः || १ ||

भगवत गीता श्लोक अर्थ: श्रीभगवान् कृष्ण ने कहा – जो पुरुष अपने कर्मफल के प्रति अनासक्त है और जो अपने कर्तव्य का पालन करता है, वही संन्यासी और असली योगी है | वह नहीं, जो न तो अग्नि जलाता है और न कर्म करता है |

Bhagavad Gita in English : Lord Krishna continued: A Sannyaasi is one who performs action or duty (Karma) without desiring any reward or other results for his actions. One cannot be a Sannyaasi or a Yogi by simply not petorming Karma.


यं सन्न्यासमिति प्राहुर्योगं तं विद्धि पाण्डव |
न ह्यसन्न्यस्तसङ्कल्पो योगी भवति कश्र्चन || २ ||

भगवत गीता श्लोक अर्थ: हे पाण्डुपुत्र! जिसे संन्यास कहते हैं उसे ही तुम योग अर्थात् परब्रह्म से युक्त होना जानो क्योंकि इन्द्रियतृप्ति के लिए इच्छा को त्यागे बिना कोई कभी योगी नहीं हो सकता |

Bhagavad Gita in English :O Arjuna, consider Sannyaas and Yoga as one and the same; just as one becomes a Sannyassi by giving up all desires, similarly to be a Yogi one must do the same.


आरूरूक्षोर्मुनेर्योगं कर्म कारणमुच्यते | योगारुढस्य तस्यैव शमः कारणमुच्यते || ३ ||

भगवत गीता श्लोक अर्थ: अष्टांगयोग के नवसाधक के लिए कर्म साधन कहलाता है और योगसिद्ध पुरुष के लिए समस्त भौतिक कार्यकलापों का परित्याग ही साधन कहा जाता है |

Bhagavad Gita in English : For one who wishes to establish himself in the divinity of Yoga. O Arjuna, he must follow the method of doing Karma without desires of any sort. For, giving up all worldly thoughts is the path that will lead you to being fully and truly established in Yoga, Dear Arjuna. (While trying to become a Yogi perform Karma (action) without any desires (unattached Karma). After you have become a true Yogi, resign yourself from all attachments to the world.)


यदा हि नेन्द्रियार्थेषु न कर्मस्वनुषज्जते |
सर्वसङ्कल्पसन्न्यासी योगारूढस्तदोच्यते || ४ ||

भगवत गीता श्लोक अर्थ: जब कोई पुरुष समस्त भौतिक इच्छाओं का त्यागा करके न तो इन्द्रियतृप्ति के लिए कार्य करता है और न सकामकर्मों में प्रवृत्त होता है तो वह योगारूढ कहलाता है |

Bhagavad Gita in English : When one is no longer attached to sensual objects or to the Karma that he does, and when he has totally rid himself of all desires, at that time, a person is considered to be fully and undoubtedly established in Yoga.


उद्धरेदात्मनात्मानं नात्मानमवसादयेत् |
आत्मैव ह्यात्मनो बन्धुरात्मैव रिपुरात्मनः || ५ ||

भगवत गीता श्लोक अर्थ: मनुष्य को चाहिए कि अपने मन की सहायता से अपना उद्धार करे और अपने को नीचे ण गिरने दे | यह मन बद्धजीव का मित्र भी है और शत्रु भी |

Bhagavad Gita in English : Dear Arjuna, one should lift himself through his own efforts. He success or failure in performing his Karma should be the result of his own doing. Should a man fail, he should not degrade himself, O Arjuna, for he is his own true friend as well as his own true enemy.


बन्धुरात्मात्मनस्तस्य येनात्मैवात्मना जितः |
अनात्मस्तु शत्रुत्वे वर्तेतात्मैव शत्रुवत् || ६ ||

भगवत गीता श्लोक अर्थ: जिसने मन को जीत लिया है उसके लिए मन सर्वश्रेष्ठ मित्र है, किन्तु जो ऐसा नहीं कर पाया इसके लिए मन सबसे बड़ा शत्रु बना रहेगा |

Bhagavad Gita in English : The true self (soul) is only its own friend if it is free from attachment and in control of its own mind, body and senses. However, dear Arjuna, if one’s soul is not in control of mind body and senses, then the soul is its own enemy.


जितात्मनः प्रशान्तस्य परमात्मा समाहितः | शीतोष्णसुखदु:खेषु तथा मानापमानयो: || ७ ||

भगवत गीता श्लोक अर्थ: जिसने मन को जीत लिया है, उसने पहले ही परमात्मा को प्राप्त कर लिया है, क्योंकि उसने शान्ति प्राप्त कर ली है | ऐसे पुरुष के लिए सुख-दुख, सर्दी-गर्मी एवं मान-अपमान एक से हैं |

Bhagavad Gita in English : One who has truly achieved peace with the self and a balance in cold and heat, joy and sorrow, respect and disrespect, has a purified and liberated soul, God dwells in souls such as these and the soul thereby, becomes truly divine.


ज्ञानविज्ञानतृप्तात्मा कूटस्थो विजितेन्द्रियः |
युक्त इत्युच्यते योगी समलोष्ट्राश्मकाञ्चनः || ८ ||

भगवत गीता श्लोक अर्थ: वह व्यक्ति आत्म-साक्षात्कार को प्राप्त तथा योगी कहलाता है जो अपने अर्जित ज्ञान तथा अनुभूति से पूर्णतया सन्तुष्ट रहता है | ऐसा व्यक्ति अध्यात्म को प्राप्त तथा जितेन्द्रिय कहलाता है | वह सभी वस्तुओं को – चाहे वे कंकड़ हों, पत्थर हों या कि सोना – एकसमान देखता है |

Bhagavad Gita in English : The Lord explained: When one’s mind is at peace and fully contented with the Gyan (Knowledge or wisdom) it has acquired, one whose mind is constantly stable and fixed in God, who has controlled his senses well and considers dirt, stone and gold as one, is said to have achieved unity with God. He is the perfect Yogi, O Arjuna.


सुहृन्मित्रार्युदासीनमध्यस्थद्वेष्यबन्धुषु |
साधुष्वपि च पापेषु समबुद्धिर्विशिष्यते || ९ ||
योगी युञ्जीत सततमात्मनं रहसि स्थितः |
एकाकी यतचित्तात्मा निराशीरपरिग्रहः || १० ||

भगवत गीता श्लोक अर्थ: जब मनुष्य निष्कपट हितैषियों, प्रिय मित्रों, तटस्थों, मध्यस्थों, ईर्ष्यालुओं, शत्रुओं तथा मित्रों, पुण्यात्माओं एवं पापियों को समान भाव से देखता है,तो वह और भी उन्नत माना जाता है | योगी को चाहिए कि वह सदैव अपने शरीर, मन तथा आत्मा को परमेश्र्वर में लगाए, एकान्त स्थान में रहे और बड़ी सावधानी के साथ अपने मन को वश में करे | उसे समस्त आकांक्षाओं तथा संग्रहभाव से मुक्त होना चाहिए |

Bhagavad Gita in English : One who thinks about and behaves with dear ones, friends, enemies, neutral ones, mediators malicious people, relatives, saints and sinful people, in the same manner, is truly a superior person. The Lord proclaimed: A Yogi who is free of all desires and greed, who has controlled his mind, body and senses, should sit alone and engage himself only in concentrating his thoughts on Me (meditation).


श्रुचौ देशे प्रतिष्ठाप्य स्थिरमासनमात्मनः |
नात्युच्छ्रितं नातिनीचं चैलाजिनकुशोत्तरम् || ११ ||
तत्रैकाग्रं मनः कृत्वा यतचित्तेन्द्रियक्रियः |
उपविश्यासने युञ्ज्याद्योगमात्मविश्रुद्धये || १२ ||

भगवत गीता श्लोक अर्थ: योगाभ्यास के लिए योगी एकान्त स्थान में जाकर भूमि पर कुशा बिछा दे और फिर उसे मृगछाला से ढके तथा ऊपर से मुलायम वस्त्र बिछा दे | आसन न तो बहुत ऊँचा हो, ण बहुत नीचा | यह पवित्र स्थान में स्थित हो | योगी को चाहिए कि इस पर दृढ़तापूर्वक बैठ जाय और मन, इन्द्रियों तथा कर्मों को वश में करते हुए तथा मन को एक बिन्दु पर स्थित करके हृदय को शुद्ध करने के लिए योगाभ्यास करे |

Bhagavad Gita in English : For proper meditation, the Yogi should seek a clear spot, covered with grass, deer skin and/or clothing, which is neither very high nor very low, to seat himself. He should then practice Yoga for the purpose of purifying his mind and soul, focusing his thoughts on one point (God) at all times, and fully controlling the function of mind and senses.


समं कायशिरोग्रीवं धार्यन्नचलं स्थिरः |
सम्प्रेक्ष्य नासिकाग्रं स्वं दिशश्र्चानवलोकयन् || १३ ||
प्रशान्तात्मा विगतभीर्ब्रह्मचारिव्रते स्थितः |
मनः संयम्य मच्चितो युक्त आसीत मत्परः || १४ ||

भगवत गीता श्लोक अर्थ: योगाभ्यास करने वाले को चाहिए कि वह अपने शरीर, गर्दन तथा सर को सीधा रखे और नाक के अगले सिरे पर दृष्टि लगाए | इस प्रकार वह अविचलित तथा दमित मन से, भयरहित, विषयीजीवन से पूर्णतया मुक्त होकर अपने हृदय में मेरा चिन्तन करे और मुझे हि अपना चरमलक्ष्य बनाए |

Bhagavad Gita in English : The Lord instructed Arjuna: While meditating one must keep the head, neck and torso (upper body) as straight and as steady as possible, without even a slight movement.firmly looking at the tip of the nose and looking in no other direction whatsoever.


युञ्जन्नेवं सदात्मानं योगी नियतमानसः |
शान्तिं निर्वाणपरमां मत्संस्थामधिगच्छति || १५ ||

भगवत गीता श्लोक अर्थ: इस प्रकार शरीर, मन तथा कर्म में निरन्तर संयम का अब्यास करते हुए संयमित मन वाले योगी को इस भौतिक अस्तित्व की समाप्ति पर भगवद्धाम की प्राप्ति होती है |

Bhagavad Gita in English : In this way, the true, self-controlled Yogi. Will inevitably attain eternal peace and be in the highest state of bliss by fixing his mind on Me during (proper) meditation.


नात्यश्र्नतस्तु योगोSस्ति न चैकान्तमनश्र्नतः |
न चातिस्वप्नशीलस्य जाग्रतो नैव चार्जुन || १६ ||

भगवत गीता श्लोक अर्थ: हे अर्जुन! जो अधिक खाता है या बहुत कम खाता है, जो अधिक सोता है अथवा जो पर्याप्त नहीं सोता उसके योगी बनने की कोई सम्भावना नहीं है |

Bhagavad Gita in English :There must be a constant balance in everything a Yogi does. Eating too much or eating very little, sleeping too much or sleeping very little, for example, are not methods of succeeding in this Yoga.


युक्ताहारविहारस्य युक्तचेष्टस्य कर्मसु |
युक्तस्वप्नावबोधस्य योगो भवति दु:खहा || १७ ||

भगवत गीता श्लोक अर्थ: जो खाने, सोने, आमोद-प्रमोद तथा काम करने की आदतों में नियमित रहता है, वह योगाभ्यास द्वारा समस्त भौतिक क्लेशों को नष्ट कर सकता है |

Bhagavad Gita in English : O Arjuna, only those people who eat, live, work and sleep moderately, and destroy all misery, succeed in this Yoga.


यदा विनियतं चित्तमात्मन्येवावतिष्ठते |
निस्पृहः सर्वकामेभ्यो युक्त इत्युच्यते तदा || १८ ||

भगवत गीता श्लोक अर्थ: जब योगी योगाभ्यास द्वारा अपने मानसिक कार्यकलापों को वश में कर लेता है और अध्यात्म में स्थित हो जाता है अर्थात् समस्त भौतिक इच्छाओं से रहित हो जाता है, तब वह योग में सुस्थिर कहा जाता है |

Bhagavad Gita in English : When one has freed himself of all desires, he will then always be firmly established in Yoga. When one has full control of his mind, he will be fully established in God.


यथा दीपो निवातस्थो नेङ्गते सोपमा स्मृता |
योगिनो यतचित्तस्य युञ्जतो योगमात्मनः || १९ ||

भगवत गीता श्लोक अर्थ: जिस प्रकार वायुरहित स्थान में दीपक हिलता-डुलता नहीं, उसी तरह जिस योगी का मन वश में होता है, वह आत्मतत्त्व के ध्यान में सदैव स्थिर रहता है |

Bhagavad Gita in English : The Almighty explained: Just as the flame of a lamp does not flicker in a place without wind, in the same way the controlled mind of the Yogi does not get distracted by worldly objects or pleasures.


यत्रोपरमते चित्तं निरुद्धं योग सेवया |
यत्र चैवत्मनात्मानं पश्यन्नात्मनि तुष्यति || २० ||
सुख मात्यन्तिकं यत्तद्बुद्धिग्राह्यमतीन्द्रियम् |
वेत्ति यत्र न चैवायं स्थितश्र्चलति तत्त्वतः || २१ ||
यं लब्ध्वा चापरं लाभं मन्यते नाधिकं ततः |
यास्मन्स्थितो न दु:खेन गुरुणापि विचाल्यते || २२ ||
तं विद्याद्दु:खसंयोगवियोगं योगसंज्ञितम् || २३ ||

भगवत गीता श्लोक अर्थ: सिद्धि की अवस्था में, जिसे समाधि कहते हैं, मनुष्य का मन योगाभ्यास के द्वारा भौतिक मानसिक क्रियाओं से पूर्णतया संयमित हो जाता है | इस सिद्धि की विशेषता यह है कि मनुष्य शुद्ध मन से अपने को देख सकता है और अपने आपमें आनन्द उठा सकता है | उस आनन्दमयी स्थिति में वह दिव्या इन्द्रियों द्वारा असीम दिव्यासुख में स्थित रहता है | इस प्रकार स्थापित मनुष्य कभी सत्य से विपथ नहीं होता और इस सुख की प्राप्ति हो जाने पर वह इससे बड़ा कोई दूसरा लाभ नहीं मानता | ऐसी स्थिति को पाकर मनुष्य बड़ीसे बड़ी कठिनाई में भी विचलित नहीं होता | यह निस्सन्देह भौतिक संसर्ग से उत्पन्न होने वाले समस्त दुःखों से वास्तविक मुक्ति है |

Bhagavad Gita in English : By the practice of Yoga, one’s mind becomes peaceful and calm and the mind that has truly realized God through meditation attains spiritual happiness, enjoyment and bliss only in God. O Arjuna, the limitless and everlasting joy and bliss that a true Yogi feels cannot be perceived by the ordinary senses, but can only be felt by a person who has a subtle, keen and clever intellect. When this Yogi has discovered this true happiness,

he will never stray or move away from the Truth, Arjuna. Having achieved this divine state of bliss, Dear Arjuna, the Yogi realizes that no other state or condition could be greater, thus even the most intense pains will never lead the Yogi astray from Truth or devotion to Me, the Supreme Soul. Yoga is the means to liberate (free) one from all miseries of the world. Yoga should always be practical with a fixed mind and determination.


स निश्र्चयेन योक्तव्यो योगोSनिर्विणचेतसा |
सङ्कल्पप्रभवान्कामांस्त्यक्त्वा सर्वानशेषतः |
मनसैवेन्द्रियग्रामं विनियम्य समन्ततः || २४ ||

भगवत गीता श्लोक अर्थ: मनुष्य को चाहिए कि संकल्प तथा श्रद्धा के साथ योगाभ्यास में लगे और पथ से विचलित न हो | उसे चाहिए कि मनोधर्म से उत्पन्न समस्त इच्छाओं को निरपवाद रूप से त्याग दे और इस प्रकार मन के द्वारा सभी ओर से इन्द्रियों को वश में करे |

Bhagavad Gita in English : Once one has completely given up all desires created from his imagination and once one has learned to mentally control all of his senses, one slowly and gradually becomes peaceful. A true Yogi with a steady intellect fixes his mind only on God and thinks of nothing else but the Lord.


शनैः शनैरूपरमेद्बुद्धया धृतिगृहीतया |
आत्मसंस्थं मनः कृत्वा न किञ्चिदपि चिन्तयेत् || २५ ||

भगवत गीता श्लोक अर्थ: धीरे-धीरे, क्रमशः पूर्ण विश्र्वासपूर्वक बुद्धि के द्वारा समाधि में स्थित होना चाहिए और इस प्रकार मन को आत्मा में ही स्थित करना चाहिए तथा अन्य कुछ भी नहीं सोचना चाहिए |

Bhagavad Gita in English : Once one has completely given up all desires created from his imagination and once one has learned to mentally control all of his senses, one slowly and gradually becomes peaceful. A true Yogi with a steady intellect fixes his mind only on God and thinks of nothing else but the Lord.


यतो यतो निश्र्चलति मनश्र्चञ्चलमस्थिरम् |
ततस्ततो नियम्यैतदात्मन्येव वशं नयेत् || २६ ||

भगवत गीता श्लोक अर्थ: मन अपनी चंचलता तथा अस्थिरता के कारण जहाँ कहीं भी विचरण करता हो,मनुष्य को चाहिए कि उसे वहाँ से खींचे और अपने वश में लाए |

Bhagavad Gita in English : The unsteady, wandering and constantly distracted mind should always be controlled and fixed in God.


प्रशान्तमनसं ह्येनं योगिनं सुखमुत्तमम् |
उपैति शान्तरजसं ब्रह्मभूतमकल्मषम् || २७ ||

भगवत गीता श्लोक अर्थ: जिस योगी का मन मुझ में स्थिर रहता है, वह निश्चय ही दिव्यसुख की सर्वोच्च सिद्धि प्राप्त करता है | वह रजोगुण से परे हो जाता है, वह परमात्मा के साथ अपनी गुणात्मक एकता को समझता है और इस प्रकार अपने समस्त विगत कर्मों के फल से निवृत्त हो जाता है |

Bhagavad Gita in English :Lord Krishna explained: The true Yogi has a peaceful mind, is free from sin and all evils of the world, becomes and eternal bliss


युञ्जन्नेवं सदात्मानं योगी विगतकल्मषः |
सुखेन ब्रह्मसंस्पर्शमत्यन्तं सुखमश्र्नुते || २८ ||

भगवत गीता श्लोक अर्थ: इस प्रकार योगाभ्यास में निरन्तर लगा रहकर आत्मसंयमी योगी समस्त भौतिक कल्मष से मुक्त हो जाता है और भगवान् की दिव्य प्रेमाभक्ति में परमसुख प्राप्त करता है |

Bhagavad Gita in English : The sinless Yogi is constantly engaged in Yoga, and experiences no difficulty in achieving the greatest bliss and happiness of all, O Arjuna. That is, uniting and being one with Me, the Lord.


सर्वभूतस्थमात्मनं सर्वभूतानि चात्मनि |
ईक्षते योगयुक्तात्मा सर्वत्र समदर्शनः || २९ ||

भगवत गीता श्लोक अर्थ: वास्तविक योगी समस्त जीवों में मुझको तथा मुझमें समस्त जीवों को देखता है | निस्सन्देह स्वरूपसिद्ध व्यक्ति मुझ परमेश्र्वर को सर्वत्र देखता है |

Bhagavad Gita in English : The wiseman who is forever engaged in performing Yoga, never discriminates against anybody because he sees his own self in all beings, and all beings within his own self.


यो मां पश्यति सर्वत्र सर्वं च मयि पश्यति |
तस्याहं न प्रणश्यामि स च मे न प्रणश्यति || ३० ||

भगवत गीता श्लोक अर्थ: जो मुझे सर्वत्र देखता है और सब कुछ मुझमें देखता है उसके लिए न तो मैं कभी अदृश्य होता हूँ और न वह मेरे लिए अदृश्य होता है |

Bhagavad Gita in English : The Lord explained: O Arjuna, he who truly sees Me everywhere he looks, sees me in everything. I am always there within his sight and he is also always within my sight.


सर्वभूतस्थितं यो मां भजत्येकत्वमास्थितः |
सर्वथा वर्तमानोSपि स योगी मयि वर्तते || ३१ ||

भगवत गीता श्लोक अर्थ: जो योगी मुझे तथा परमात्मा को अभिन्न जानते हुए परमात्मा की भक्तिपूर्वक सेवा करता है, वह हर प्रकार से मुझमें सदैव स्थित रहता है |

Bhagavad Gita in English : The Lord proclaimed: O Arjuna, I am present in all beings. He who worships me with a steady, peaceful and undistracted mind, is a true Yogi and he dwells within Me in My heart always.


आत्मौपम्येन सर्वत्र समं पश्यति योSर्जुन |
सुखं वा यदि वा दु:खं स योगी परमो मतः || ३२ ||

भगवत गीता श्लोक अर्थ: हे अर्जुन! वह पूर्णयोगी है जो अपनी तुलना से समस्त प्राणियों की उनके सुखों तथा दुखों में वास्तविक समानता का दर्शन करता है |

Bhagavad Gita in English : Dear Arjuna, the Yogi who looks upon all beings as his own self, treats all beings equally, and considers happiness and misery as the same, is truly a great being himself.


अर्जुन उवाच योSयं योगस्त्वया प्रोक्तः साम्येन मधुसूदन | एतस्याहं न पश्यामि चञ्चलत्वात्स्थितिं स्थिराम् || ३३ ||

भगवत गीता श्लोक अर्थ: अर्जुन ने कहा – हे मधुसूदन! आपने जिस योगपद्धति का संक्षेप में वर्णन किया है, वह मेरे लिए अव्यावहारिक तथा असहनीय है, क्योंकि मन चंचल तथा अस्थिर है |

Bhagavad Gita in English : Arjuna asked Shri Krishna: Dear Lord, I simply cannot regard the Yoga of even-mindedness as a firm and stable exercise because of the instability of the mind itself.


चञ्चलं हि मनः कृष्ण प्रमाथि बलवद्दृढम् |
तस्याहं निग्रहं मन्ये वायोरिव सुदुष्करम् || ३४ ||

भगवत गीता श्लोक अर्थ: हे कृष्ण! चूँकि मन चंचल (अस्थिर), उच्छृंखल, हठीला तथा अत्यन्त बलवान है, अतः मुझे इसे वश में करना वायु को वश में करने से भी अधिक कठिन लगता है |

Bhagavad Gita in English : Dear Krishna, the mind is truly very unstable, forceful and strong. It is just as difficult to control as the flow of the wind.


श्रीभगवानुवाच
असंशयं महाबाहो मनो दुर्निग्रहं चलम् |
अभ्यासेन तु कौन्तेय वैराग्येण च गृह्यते || ३५ ||

भगवत गीता श्लोक अर्थ: भगवान् श्रीकृष्ण ने कहा – हे महाबाहो कुन्तीपुत्र! निस्सन्देह चंचल मन को वश में करना अत्यन्त कठिन है; किन्तु उपयुक्त अभ्यास द्वारा तथा विरक्ति द्वारा ऐसा सम्भव है |

Bhagavad Gita in English : Lord Krishna divinely replied: Dear Arjuna, undoubtedly, the mind, as you say, is difficult to control, yet with paractice, determination and detachment, it can be controlled.


असंयतात्मना योगो दुष्प्राप इति मे मतिः |
वश्यात्मना तु यतता शक्योSवाप्तुमुपायतः || ३६ ||

भगवत गीता श्लोक अर्थ: जिसका मन उच्छृंखल है, उसके लिए आत्म-साक्षात्कार कठिन कार्य होता है, किन्तु जिसका मन संयमित है और जो समुचित उपाय करता है उसकी सफलता ध्रुव है | ऐसा मेरा मत है |

Bhagavad Gita in English : Lord Krishna continued: In my opinion, O Arjuna, without a controlled mind, it is difficult for one to attain Yoga (attaining God). However, with a reasonable effort, the Yoga of even-mindedness (path to achieving the Lord) can be achieved by a person who has learned to control his senses.


अर्जुन उवाच
अयतिः श्रद्धयोपेतो योगच्चलितमानसः |
अप्राप्य योगसंसिद्धिं कां कृष्ण गच्छति || ३७ ||

भगवत गीता श्लोक अर्थ: अर्जुन ने कहा: हे कृष्ण! उस असफल योगी की गति क्या है जो प्रारम्भ में श्रद्धापूर्वक आत्म-साक्षात्कार की विधि ग्रहण करता है, किन्तु बाद में भौतिकता के करण उससे विचलित हो जाता है और योगसिद्धि को प्राप्त नहीं कर पाता

Bhagavad Gita in English : Arjuna asked the Lord: Dear Lord Krishna, what becomes of a man who has a firm belief in Yoga and has set foot on the path of Yoga, but allows his mind to deviate or stray from this path which leads to perfection?


कच्चिन्नोभयविभ्रष्टश्छिन्नाभ्रमिव नश्यति |
अप्रतिष्ठो महाबाहो विमूढो ब्रह्मणः पथि || ३८ ||

भगवत गीता श्लोक अर्थ: हे महाबाहु कृष्ण! क्या ब्रह्म-प्राप्ति के मार्ग से भ्रष्ट ऐसा व्यक्ति आध्यात्मिक तथा भौतिक दोनों ही सफलताओं से च्युत नहीं होता और छिन्नभिन्न बादल की भाँति विनष्ट नहीं हो जाता जिसके फलस्वरूप उसके लिए किसी लोक में कोई स्थान नहीं रहता?

Bhagavad Gita in English : Arjuna continued: What happens to a man who can no longer continue on this path leading to the attainment of God (Yoga)? Is he destroyed and does he lose both worlds of Yoga (God-realization) and that of worldly enjoyment just as the clouds are scattered by the winds?


एतन्मे संशयं कृष्ण छेत्तुमर्हस्यशेषतः |
त्वदन्यः संशयस्यास्य छेत्ता न ह्युपपद्यते || ३९ ||

भगवत गीता श्लोक अर्थ: हे कृष्ण! यही मेरा सन्देह है, और मैं आपसे इसे पूर्णतया दूर करने की प्रार्थना कर रहा हूँ | आपके अतिरिक्त अन्य कोई ऐसा नहीं है, जो इस सन्देह को नष्ट कर सके |

Bhagavad Gita in English : Lord Krishna, this is one of the doubts I have in my mind. You can remove it entirely. If anybody can remove all my doubts Krishna, it is You, and only You. Nobody else can clear My doubts completely.


पार्थ नैवेह नामुत्र विनाशस्तस्य विद्यते |
न हि कल्याणकृत्कश्र्चिद्दुर्गतिं तात गच्छति || ४० ||

भगवत गीता श्लोक अर्थ: भगवान् ने कहा – हे पृथापुत्र! कल्याण-कार्यों में निरत योगी का न तो इस लोक में और न परलोक में ही विनाश होता है | हे मित्र! भलाई करने वाला कभी बुरे से पराजित नहीं होता |

Bhagavad Gita in English : Lord Krishna replied: Dear Arjuna, the answer to your question is quite simple. A person who strives for God-realization (Yoga) never suffers deterioration or destruction. He is never destroyed in this world or in the other world regardless of whether he realizes Me fully or not.


प्राप्य पुण्यकृतां लोकानुषित्वा शाश्र्वती: समाः |
श्रुचीनां श्रीमतां ग्रेहे योगभ्रष्टोSभिजायते || ४१ ||

भगवत गीता श्लोक अर्थ: असफल योगी पवित्रात्माओं के लोकों में अनेकानेक वर्षों तक भोग करने के बाद या तो सदाचारी पुरुषों के परिवार में या धनवानों के कुल में जन्म लेता है |

Bhagavad Gita in English : The unsuccessful person in Yoga, Dear Arjuna, achieves an abode or home in heaven, the place of pious, pure. He stays there for a long time and after a while, takes birth in the house of noble people of good conduct.


अथवा योगिनामेव कुले भवति धीमताम् |
एतद्धि दुर्लभतरं लोके जन्म यदीदृशम् || ४२ ||

भगवत गीता श्लोक अर्थ: अथवा (यदि दीर्घकाल तक योग करने के बाद असफल रहे तो) वह ऐसे योगियों के कुल में जन्म लेता है जो अति बुद्धिमान हैं | निश्चय ही इस संसार में ऐसा जन्म दुर्लभ है |

Bhagavad Gita in English : Dear Arjuna, if he does not take birth in a noble family of good conduct, then he will be born into a family of wise yogis.Such a birth in the world is difficult to find and can only be achieved if your actions are pious, good-natured and unsinful.


तत्र तं बुद्धिसंयोगं लभते पौर्वदेहिकम् |
यतते च ततो भूयः संसिद्धौ कुरुनन्दन || ४३ ||

भगवत गीता श्लोक अर्थ: हे कुरुनन्दन! ऐसा जन्म पाकर वह अपने पूर्वजन्म की दैवी चेतना को पुनः प्राप्त करता है और पूर्ण सफलता प्राप्त करने के उद्देश्य से वह आगे उन्नति करने का प्रयास करता है |

Bhagavad Gita in English : When a man takes birth in his next life, he attains the wisdom he had achieved from the pious actions he performed in the pious actions of his past life, he tries harder once more to achieve true eternal peace and happiness in God through Yoga.


पूर्वाभ्यासेन तेनैव ह्रियते ह्यवशोSपि सः |
जिज्ञासुरपि योगस्य शब्दब्रह्मातिवर्तते || ४४ ||

भगवत गीता श्लोक अर्थ:अपने पूर्वजन्म की दैवी चेतना से वह न चाहते हुए भी स्वतः योग के नियमों की ओर आकर्षित होता है | ऐसा जिज्ञासु योगी शास्त्रों के अनुष्ठानों से परे स्थित होता है |

Bhagavad Gita in English : As a result of the religious practices of his past life, he remains free of attachments and is attracted towards God by constantly practising Yoga although he may be under bad and unfavourable influences.


प्रयत्नाद्यतमानस्तु योगी संश्रुद्धकिल्बिषः |
अनेकजन्मसंसिद्धस्ततो याति परां गतिम् || ४५ ||

भगवत गीता श्लोक अर्थ: और जब योगी कल्मष से शुद्ध होकर सच्ची निष्ठा से आगे प्रगति करने का प्रयास करता है, तो अन्ततोगत्वा अनेकानेक जन्मों के अभ्यास के पश्चात् सिद्धि-लाभ करके वह परम गन्तव्य को प्राप्त करता है |

Bhagavad Gita in English : After practicing Yoga during many births, there by destroying all sins and totally purifying the Self, the Yoga attains the supreme state, i.e. Salvation (total liberation from the world).

गीता के श्लोक चैप्टर 6
गीता के श्लोक चैप्टर 6

तपस्विभ्योSधिको योगी ज्ञानिभ्योSपि मतोSधिकः |
कर्मिभ्यश्र्चाधिको योगी तस्माद्योगी भवार्जुन || ४६ ||

भगवत गीता श्लोक अर्थ: योगी पुरुष तपस्वी से, ज्ञानी से तथा सकामकर्मी से बढ़कर होता है | अतः हे अर्जुन! तुम सभी प्रकार से योगी बनो |

Bhagavad Gita in English : Lord Krishna stated: O Arjuna, the Yogi is superior to all those who perform religious sacrifices and superior to those who read holy scriptures and, of course, to those who perform attached Karma. Therefore, Arjuna, you should strive to be a Yogi.


योगिनामपि सर्वेषां मद्गतेनान्तरात्मना |
श्रद्धावान्भजते यो मां स मे युक्ततमो मतः || ४७ ||

भगवत गीता श्लोक अर्थ: और समस्त योगियों में से जो योगी अत्यन्त श्रद्धापूर्वक मेरे परायण है, अपने अन्तःकरण में मेरे विषय में सोचता है और मेरी दिव्य प्रेमाभक्ति करता है वह योग में मुझसे परम अन्तरंग रूप में युक्त रहता है और सबों में सर्वोच्च है | यही मेरा मत है |

Bhagavad Gita in English : Of all the Yogis, the one who has complete faith in Me, whose mind is attached to Me only, and who continually worships Me, is absolutely the superior among all Yogis.